उत्तर प्रदेश

विकास दुबे प्रकरण : गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख, बताया जान का खतरा

नई दिल्‍ली,
विकास दुबे मामले में तीन जुलाई को आठ पुलिस वालों की हत्या में मुखबिरी के आरोप में गिरफ़्तार सब इंस्पेक्टर केके शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शर्मा ने अपनी जान को खतरे बताते सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। साथ ही तीन जुलाई की मुठभेड़ मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की गुहार लगाई है।
बता दें कि दो-तीन जुलाई की दम्‍यानी रात को तड़के कानपुर में विकास दुबे के आवास पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर किए गए अप्रत्‍याशित हमले में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

Related posts

तिरंगा यात्रा के दौरान दो समुदायों में संघर्ष, 1 की मौत, इलाके में लगाया गया कर्फ्यू

विकास दुबे की एनकाउंटर में मौत

तालाब किनारे बलि के लिए युवक की हत्या की