हिसार

वर्चस्व को लेकर युवक की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिसार,
डबल फाटक के पास बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे कुछ युवकों ने इंदिरा नगर कॉलोनी के 2 युवकों पर तलवार, चाकू एवं गंडासी से हमला कर दिया। छुड़वाने आए तीसरे साथी पर भी हमला करने का आरोप है। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार यादव पहुंचे। देर रात जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया कि वर्चस्व को लेकर युवक की हत्या की थी। इंदिरा नगर के नीरज पुत्र विनोद कुमार ने जीआरपी थाने में शिकायत देते हुए बताया कि देर रात करीब 12:30 पर वह अपने परिवार के 25 वर्षीय धर्मेंद्र के साथ घर जा रहा था। जैसे ही वह दोनों डबल फाटल के रेलवे लाइन के पास से गुजरे तो उन्होंने देखा कि पांच युवक कॉलोनी के शमशेर और पवन पर चाकू तलवार एवं गंडासी से हमला कर रहे हैं।

उन्होंने दोनों को छुड़वाने का प्रयास किया तो पांचों आरोपियों ने धर्मेंद्र पर हमला किया। इसी बीच नीरज तीनाें काे छुड़वाने के लिए मोहल्ले के लोगों को बुलाने के लिए चला गया। हमले में धर्मेंद्र, पवन व शमशेर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान गुरुवार को दोपहर के समय धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। जीआरपी थाना पुलिस ने नीरज की शिकायत पर इंदिरा कॉलोनी के ही रहने वाले कमल, गौरव, रमन, अर्जुन व दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जीआरपी ने आरोपियों की तलाश में शहर के कई स्थानों पर दबिश दी। देर रात तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वर्चस्व को लेकर हत्या करने की बात कही है। हालांकि पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही मामले का सही खुलासा हाे सकेगा।

Related posts

स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए एचएयू स्थित एबिक में बेकरी व कान्फेंशनरी यूनिट स्थापित

Jeewan Aadhar Editor Desk

संयुक्त आयुक्त से मिलकर सेक्टर एसोसिएशन ने रखी समस्याएं

Jeewan Aadhar Editor Desk

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हरियाणा की राजनीति में स्थापित करेगा नए कीर्तिमान : सुजीत