रोहतक

बर्खास्त पुलिसकर्मी की निर्मम हत्या, अपहरण कर गाड़ी से कुचलकर मारा

रोहतक,
रोहतक में एक अधेड़ की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। खेड़ी महम के रहने वाले अधेड़ का कोर्ट के पास से अपहरण कर गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान बर्खास्त पुलिसकर्मी वीरेंद्र के रुप में हुई है।

मूलरूप से खेड़ी महम के रहने वाले 50 वर्षीय वीरेंद्र ने वार्ड-12 के रहने वाले विजय के साथ 4700 गज का प्लाट खरीदा था। उसका एग्रीमेंट हो चुका था, लेकिन अभी रजिस्ट्री नहीं हुई थी। 2015 तक प्लाट पर वीरेंद्र व विजय का कब्जा था। उसके बाद सत्यवान ने प्लाट की चारदीवारी गिरा दी थी। तभी से इनका जमीनी विवाद चल रहा है। मामला पुलिस तक भी पहुंचा हुआ है।

शुक्रवार दोपहर के समय वीरेंद्र रोहतक कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर आया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कार सवारों ने उसका अपहरण कर लिया, जिस समय अपहरण किया तब उसने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपित उसे उठाकर ले गए।

इसके कुछ घंटे बाद ही उसका शव टिटौली रोड पर पड़ा हुआ मिला। जिसके ऊपर गाड़ी चढ़ाई गई थी। आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी से कुचलकर उसकी हत्या की गई। पता चलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

Related posts

3 कन्याओं के जाल फंसकर गन्नौर का गौरव कर बैठा देश से दगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी को मारकर 7 टुकड़ों में शव को काटा, अलग—अलग क्षेत्र में फैंका—लेकिन फिर भी चढ़ गया पुलिस के हत्थे

Jeewan Aadhar Editor Desk

जींद उपचुनाव में प्रचार से रोकने के लिए CBI ने की हुड्डा के घर पर छापेमारी—कुलदीप शर्मा