हिसार

आदमपुर : PNB के पास रहने वाले एक परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर में एक साथ 5 नए कोरोना संक्रमण के मरीज मिले हैं। नए मिले सभी मरीज एक ही परिवार के है। कोरोना के बढ़ रहे केस के बाद भी आदमपुर में मास्क लगाने से अधिकतर लोग परहेज कर रहे हैं और प्रशासन भी कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति करने में लगा है।

जानकारी के मुताबिक,आदमपुर के पीएनबी के पास रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति, यहीं का 15 साल का किशाेर, 40 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला तथा 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ विभाग अब परिवार के सम्पर्क में आए लोगों की डिटेल खंगाल रहा है। लॉकडाउन हटने के बाद से आदमपुर में कोरोना संक्रमण के केसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

Related posts

सीआईडी कॉलोनी में युवक ने की आत्महत्या

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की

Jeewan Aadhar Editor Desk

किसानों की मांगों व समस्याओं पर संवेदनहीन बनी सरकार : किरमारा