हिसार

लूटकर जिंदा जलाया गया व्यापारी बिलासपुर से पकड़ा गया

पुलिस के अनुसार शुरू से ही संदेहजनक लग रहा था मामला

हिसार,
हांसी पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए तीन दिन पूर्व महजत गांव के पास लूट के बाद जलाकर मार दिए गए डाटा निवासी व्यापारी राममेहर को जिंदा गिरफ्तार कर लिया है। उसे छतीसगढ़ के बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है और हांसी पुलिस उसे वहां से लेकर चली हुई है।
जी हां, पुलिस ने लूट व हत्या का नाटक रचने वाले राममेहर को ही इस मामले में गिरफ्तार किया है। उसने ऐसा क्यों किया व गाड़ी में जो कंकाल मिला था, वो किसका था, इस बारे में राममेहर को हांसी लाने के बाद पुलिस पूछताछ में ही खुलासा होगा। इस संबंध में शुक्रवार देर सायं हांसी में पत्रकारों से बातचीत में एसपी लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस शुरू से ही इस केस को संदेहजनक मानकर चल रही थी। घटना के दिन राममेहर का अपने परिजनों के पास रात को 11.25 बजे फोन आया, परिजनों ने 12.05 बजे पुलिस को सूचित किया और 12.10 बजे भाटला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक गाड़ी जल चुकी थी। पुलिस को विभिन्न स्तरों पर इस केस की जांच की तो लोकेशन के आधार पर सामने आया कि उस दिन राममेहर हिसार गया ही नहीं था जबकि परिजनों का कहना था कि उसने हिसार से चलने से पहले उनके पास फोन किया था कि वह घर के लिए चल पड़ा है।

Related posts

एनएसएस स्वयंसेवक समाज सेवा के माध्यम से करते हैं राष्ट्र सेवा : गौरव सिंगला

Jeewan Aadhar Editor Desk

विद्यार्थी को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना भी शिक्षण का उद्देश्य : प्रो. जयंती दत्ता

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 109, आज मिले 2 पॉजिटिव मरीज