हिसार

मायके गई आदमपुर की विवाहिता मिली कोरोना पॉजीटिव

आदमपुर(अग्रवाल)
आदमपुर बोगा मंडी निवासी 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। विवाहिता पिछले कई दिनों से अपने मायके सिरसा के शहर ऐलनाबाद गई हुई थी। महिला में कोरोना के लक्षण मिलने पर जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजीटिव मिली। महिला व उसके पिता की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर दोनों को अग्रोहा धाम में क्वारंटाइन किया गया है।

बुधवार को क्रांति चौक के पास स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के सैम्पल लिए गए। विभाग ने ये सैम्पल पॉजीटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों व अन्य के लिए है।

Related posts

ढ़ाणा कलां में तालाब किनारे बैठे युवक की गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार

आदमपुर के गांव से युवती लापता, मामला दर्ज

सट्टा खाईवाली कर रहा था..पुलिस ने किया गिरफ्तार