हिसार

घर में घुसकर हथियारों के बल पर 3 बहनों से छेड़छाड़, पुलिस ने किया मामला दर्ज

हिसार,
हथियारों के बल पर घर में घुसकर तीन बहनों के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को शिकायत में शहर की एक कालोनी में रहने वाली 19 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि पिता का निधन हो चुका है। मेरी 2 और छोटी बहन हैं। एक की उम्र 14 व दूसरी की 13 साल है। 6 अगस्त की रात साढ़े 8 बजे गाड़ी सवार पांच अज्ञात युवक घर के बाहर आए थे। जोर-जोर से अपशब्द बोलने लगे। जब मेरी माता घर से बाहर आई तब वे फरार हो गए थे।

7 अगस्त को दोपहर ढाई बजे एक गाड़ी व एक बाइक पर सवार होकर आरोपी दोबारा आए थे। इनके पास हथियार थे। घर पर मैं, मेरी दोनों छोटी बहनें अकेली थी। मां किसी काम से बाहर गई थी। आरोप है कि युवकों ने आते ही अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। जब मैंने उन युवकों का विरोध किया तो जातिसूचक अपशब्द बोलने शुरू कर दिए।

उन्होंने फिर से छेड़छाड़ की। जब शोर मचाया तब पड़ोसी इकट्‌ठा हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी अपने वाहनों में बैठकर फरार हो गए थे। आरोप है कि पहले भी जब हम बहनें कहीं आती-जाती हैं तब भी आरोपी गलत हरकत करते हैं। उक्त घटना के बारे में मां काे बताया था। इसके बाद पुलिस को शिकायत देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी युवकों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Related posts

गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

23 जनवरी को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

महलसरा में वैक्सीनेशन शिविर आयोजित, 75 को लगाई वैक्सीन

Jeewan Aadhar Editor Desk