हिसार

आदमपुर : जवाहर नगर से विवाहिता लापता

आदमपुर (अग्रवाल)
जवाहर नगर से 27 साल की विवाहिता अचानक लापता हो गई। पुलिस ने विवाहिता के पति की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जवाहर नगर निवासी विक्रम ने बताया कि 16 अगस्त को दोपहर बाद करीब 2 बजे उसकी पत्नी घर में किसी को बिना कुछ बताए अचानक कहीं चली गई। इसके बाद उसने अपनी सुसराल सहित सभी रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की लेकिन कहीं से भी कुछ पता नहीं चल पाया।

पुलिस ने विक्रम वाल्मीकि के बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी पत्नी की तलाश आरंभ कर दी है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के जरिए उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Related posts

सत्संग-प्रवचन सुनने का अवसर गंवाना नहीं चाहिए : कृष्णानंद_

अग्रवाल महिला विकास मंच ने वनवासी कल्याण आश्रम को दिया सहयोग

ग्वार ने मरवाया…आदमपुर में पंचायतों का दौर आरंभ, जानें हरियाणा—राजस्थान में आज ग्वार की चाल कैसी रही