हिसार

चबरवाल में पानी के टैंक में डूबने से किसान की मौत

आदमपुर (अग्रवाल)
गांव चबरवाल के खेतों में बने पानी के टैंक में डूबने से सदलपुर निवासी किसान की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे गांव सदलपुर निवासी धर्मपाल ने बताया कि उन्होंने गांव चबरवाल में सुशील का खेत ठेके पर लिया हुआ है। उसके पिता बुधराम नरमा में स्प्रै की बात कह कर घर से खेत गए थे।

स्प्रै के लिए पड़ौसी मनीष के खेत से पानी लेते है। कुछ देर बाद सरपंच सीताराम का फोन आया कि पानी के टैंक में डूबने से उसके पिता की मौत हो गई है। उसके पिता की मौत पानी लेते समय पांव फिसलकर टैंक में डूबने से हो गई। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया।

Related posts

वर्थपरपज फाऊंडेशन ने स्लम बस्तियों में खाद्य सामग्री बांटी

Jeewan Aadhar Editor Desk

किसानों की फसल की तुरंत पेमेंट करे सरकार : नरषोतम

रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा, सुरक्षित निकाला गया नदीम, गांव में खुशी की लहर

Jeewan Aadhar Editor Desk