हिसार

हिसार : कोरोना ने ली फिर एक जान, 52 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत

हिसार,
जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले महज 24 घंटे में कोरोना से दूसरी मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना से 12 लोग जान गंवा चुके हैं।

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में संक्रमण से जान गंवाने वाला 52 वर्षीय व्यक्ति बरवाला का रहने वाला था। उसे सांस लेने में तकलीफ और ड्राई कफ था। शुगर और बीपी भी तेजी से बढ़ गया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दम तोड़ दिया। बुधवार को पटेल नगर में बुजुर्ग की मौत हुई थी।

Related posts

“नो योअर एचबी ” अभियान के तहत सेक्टर 16-17 में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

Jeewan Aadhar Editor Desk

एयरपोर्ट से हरित व खुशहाल होंगे आसपास के गांव : एडीसी

अरोड़वंश की गौरव गाथा पुस्तक का विमोचन

Jeewan Aadhar Editor Desk