हिसार

आदमपुर : बिजली कर्मियों ने बैठक कर जताया रोष

आदमपुर (अग्रवाल)
हरियाणा पावर कारपोरेशन अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी यूनियन की बैठक आदमपुर बिजली निगम के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आदमपुर सब यूनिट के उपप्रधान अजमेर सिंह ने की और संचालन सचिव मूलचंद ने किया। सामाजिक दूरी के साथ यूनियन की हुई बैठक में सरकार व निगम की कर्मचारी विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया गया। कर्मियों ने कहा कि बिजली निगम के जर्जर भवन में कार्यालय चलना खतरे से खाली नही है। ऐसे में कर्मी जानजोखिम में डालकर अपना कार्य कर रहे है। बैठक को सर्कल सचिव राजकुमार, यूनिट प्रधान राजकुमार भानखड़, सचिव राजबीर जांगड़ा व सातरोड सब यूनिट प्रधान हंसराज आदि ने संबोधित किया।

Related posts

सरकारी स्कूल की शालू ने 92 प्रतिशत अंक के साथ किया टॉप, ग्रामीणों ने स्कूल में मिठाई बांटकर स्टाफ का जताया आभार

स्वरोजगार स्थापित करने की दिशा में युवाओं के लिए बेहद फायदेमंद हुनर ऐप : उपायुक्त

हिसार में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस समारोह