हिसार

हिसार में 5 डाक्टर, सर्जन, एलटी, सब इंस्पेक्टर, लैब संचालक सहित 76 मिले कोरोना पॉजिटिव

हिसार,
जिले में कोरोना के 76 नए मामले शनिवार को मिले। नये संक्रमितों में सब इंस्पेक्टर, 5 डॉक्टर, सर्जन, एलटी, व्यापारी, मजदूर, आर्किटेक्ट, दुकानदार व अन्य नागरिक शामिल हैं। किन्हीं को होम आइसोलेट तो किसी को कोविड अस्पताल व सेंटर्स में शिफ्ट करवाया है। आइडीएसपी इंचार्ज डॉ. जया गोयल ने आमजन से अपील करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा है। भीड़ से दूर रहकर मास्क जरूर पहने और हाथों का धोते रहें।

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के ओल्ड कैंपस में 29 वर्षीय ईएनटी सर्जन व 16 वर्षीय एक लड़की, चंद्रलेन कालोनी में 21 वर्षीय युवक व 50 वर्षीय पीएनबी में कर्मी, जिंदल कालोनी में 24 वर्षीय महिला, हिसार शहर में 34 वर्षीय व्यक्ति, बालावास गांव में 21 वर्षीय महिला, तोशाम रोड स्थित निजी अस्पताल में 37 वर्षीय ईको स्टाफ वासी शिव नगर, दिल्ली रोड पर अर्बन एस्टेट के पास निजी अस्पताल का 22 वर्षीय एलटी वासी आजाद नगर, संत नगर में 30 वर्षीय व्यापारी, रामपुरा मोहल्ला में 25 वर्षीय महिला आर्किटेक्ट व 20 वर्षीय युवक।

तलवंडी में 52 वर्षीय फैक्ट्री वर्कर, निजी अस्पताल रेजिडेंस परिसर में 27 वर्षीय महिला, निजी अस्पताल की 44 वर्षीय महिला स्टाफ वासी मारवल सिटी, पुलिस लाइन क्वार्टर में 48 वर्षीय सब इंस्पेक्टर, मय्यड़ में 35 वर्षीय महिला व 17 वर्षीय लड़का, हिसार शहर में 36 वर्षीय व्यक्ति, ठंडी सड़क वाल्मीकि बस्ती में 28 वर्षीय मजदूर, अर्बन एस्टेट में 50 वर्षीय महिला, 69 वर्षीय लैब संचालक, निजी अस्पताल कर 40 वर्षीय सर्जन, पीएलए में 54 वर्षीय डॉक्टर, सेक्टर-14 में 37 व 40 वर्षीय बीएएमएस, न्यू योग नगर मिलगेट में 38 वर्षीय व्यक्ति, न्यू अनाजमंडी में 68 वर्षीय वृद्ध।

सेक्टर 14 में 12 वर्षीय लड़का, 68 वर्षीय वृद्ध, 61 वर्षीय वृद्धा, 40 वर्षीय महिला, सेक्टर 9-11 में महिला डॉक्टर, निजी अस्पताल में कार्यरत 41 वर्षीय हेल्थ वर्कर व 47 वर्षीय महिला, अर्बन एस्टेट में 28 वर्षीय लड़का, विजय नगर में 40 वर्षीय महिला, 60 व 50 वर्षीय तंबाकू सेलर, 55 वर्षीय महिला, डाबड़ा चौक पर क्रेडिट सोल्यूशन का काम करने वाले 45 व 30 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय रि. टीचर, 27 वर्षीय महिला, 61 वर्षीय एलआईसी एजेंट, पटेल नगर में 39 वर्षीय टीचर, 9 वर्षीय बच्चा, 24 वर्षीय महिला मजदूर, 12-12 वर्षीय 2 लड़कियां, 16 वर्षीय लड़का, 51 वर्षीय व्यक्ति, 18 वर्षीय लड़का व अन्य संक्रमित मिले।

Related posts

ऋषि नगर बुस्टिंग स्टेशन का विधायक व मेयर ने किया शुभारंभ

Jeewan Aadhar Editor Desk

15 नवंबर को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन की पालना करते हुए घरों में ही रहे : बजरंग गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk