फतेहाबाद

फतेहाबाद : 16 साल के नाबालिग ने 10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, मौके से फरार

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
भूना के एक गांव में 10 साल की बच्ची के साथ 16 वर्ष के किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। अधिक रक्त बहने से बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर आरोपी लड़के के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी किशोर घटना के बाद घर से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोर अपने पड़ोस की एक 10 वर्ष की बच्ची को मोबाइल फोन पर गेम दिखाने के बहाने घर के ऊपर चौबारे में ले गया। जहां पर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची खून से लथपथ व पीड़ा से रोने लगी तो आरोपी लड़का मौके से भाग गया।

लड़के के परिजनों ने बच्ची की मां को बताया कि वह घर की सीढ़ियों से गिर गई थी, इसलिए उसे चोटें आई हैं। घायल बच्ची को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की है। जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली।

Related posts

प्रदेश में 15 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ—डीजीपी संधू

सेनेटाइजर, मास्क की स्टोरेज व कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

Jeewan Aadhar Editor Desk

9वीं की छात्रा गोदाम में मिली बेहोश, हिसार रेफर

Jeewan Aadhar Editor Desk