हिसार

हिसार : कोरोना ने ले ली समाजसेवी और एक महिला की जान, गहनों के साथ हुआ महिला का अंतिम संस्कार

हिसार,
कोराना के कहर से रविवार को 2 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। सेक्टर 13 निवासी 72 वर्षीय तारा सिंह थिंड की मृत्यु हुई है। ये हरियाणा कंबोज सभा के हिसार जिला प्रधान औऱ सामाजिक कार्यकर्ता थे। कंबोज सभा ने दिवंगत थिंड के निधन पर गहरा दुख जताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वहीं, डोगरान मोहल्ला की रहने वाले 50 वर्षीय पुष्पा की निजी अस्पताल में मृत्यु हुई है। इस मामले में अजीबो-गरीब वाकया हुआ है। मृतका के पुत्र नीरज कुकड़ेजा ने बताया कि निजी अस्पताल में शनिवार को मां का निधन हुआ था। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत शव को पोली बैग में पैक कर दिया था। इस दौरान हमें शव से दूर ही रखा। मां ने करीब एक-डेढ़ तोले सोने की कान की बालियां और कोका पहना हुआ था। इसे निकालने नहीं दिया।

श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नीरज का कहना है कि एहतियातन शव से दूरी जरूरी है मगर कम से कम जो उन्होंने जाे गहने पहने हुए थे वे उतार सकते थे। अस्थियों में सोना मिलेगा या नहीं पता नहीं लेकिन कोरोना काल में मां को खोना हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 13 निवासी मृतक तारा सिंह थिंड एक होटल चलाते थे। करीब दो साल पहले उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। हाल ही में वह चंडीगढ़ से घूमकर हिसार आए थे। यहां आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह जांच के लिए जिंदल अस्पताल में गए थे। वहां पर चिकित्सकों ने उनका कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट करीब तीन दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा उन्हें सांस, शुगर, फीवर व बलगम की तकलीफ भी थी। इस वजह से उनकी उपचार के दौरान रविवार देर शाम मौत हो गई।

उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल ने बताया कि रविवार को 72 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और 50 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। बुजुर्ग व्यक्ति सेक्टर 13 का और मृतक महिला डोगरान मोहल्ले की रहने वाली थी। दोनों को सांस व शुगर की बीमारी थी।

Related posts

नये उद्यमिओं की करोना ने कमर तोड़ी : जतिन मुखीजा

विवाह समारोह में गोली लगने से घायल हुई महिला ने तोड़ा दम

28 मार्च 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk