हिसार

पीजी में देह व्यापार..पुलिस ने छापा मारकर 3 महिलाओं सहित पीजी संचालक को किया गिरफ्तार

हांसी,
हांसी पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। थाना शहर पुलिस ने तीन महिलाओं व एक पीजी संचालक को अनैतिक कार्य करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को शहर के जींद बाईपास पर स्थित पीसी स्टार पीजी पर देह व्यापार की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने एक बोगस ग्राहक तैयार कर उसे पीजी में भेजा। जैसे ही सौदा तय हुआ तो सूचना सही पाई गई और तुरंत पुलिस ने वहां से तीन महिलाओं और पीजी संचालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गईं महिलाओं में एक महिला हिमाचल प्रदेश की है, जबकि दो हरियाणा की हैं।

Related posts

मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल का विद्यार्थी हिमांशु बनेगा एमबीबीएस डाक्टर

रोटरी क्लब हिसार 51वीं वर्षगांठ पर 11 को लगाएगा विशाल रक्तदान शिविर

डीसी ने दिए जिला पुस्तकालय में वर्तमान परिपेक्ष्य के अनुरूप पाठन सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश