हिसार

हिसार में लगातार जान ले रहा कोरोना, फिर हुई 2 लोगों की मौत

हिसार,
कोरोना का फिर कहर बरपा है। संक्रमित रामपुरा मोहल्ला के रहने वाले करीब 55 वर्षीय अधेड़ और सेक्टर-14 में रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध ने दम तोड़ दिया है। दोनों ही अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल थे।

डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार सेक्टर-14 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति 14 सितंबर को संक्रमित मिला था और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। कोरोना के अलावा उसे सांस, फेफड़े और दिल की बीमारी थी।

रामपुरा मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति बुधवार शाम को आई रिपोर्ट में संक्रमित मिला था। शुरू से ही उसकी हालत गंभीर थी। इस दौरान वह मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में दाखिल था, जहां पर उसकी मौत हो गई।

नोडल अधिकारियों की टीम की निगरानी में दोनों मृतकों का उनके निवास स्थान के हिसाब से अंतिम संस्कार करवाया गया है। टीमें दोनों मृतक संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटा रही है।

Related posts

बेसहारा, बेजुबान जानवरों के लिए खाने की व्यवस्था करना अत्यंत पुनीत कार्य : गौतम सरदाना

आदमपुर के कशिश योग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया तीज पर्व

स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज 22 को गुजवि में आएंगे

Jeewan Aadhar Editor Desk