हिसार

समस्याओं के समाधान की इच्छाशक्ति दिखाएं महाप्रबंधक : कमेटी

तालमेल कमेटी की क्रमिक भूख हड़ताल नौवें दिन भी रही जारी

हिसार,
रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग पर तालमेल कमेटी के बैनर के नीचे रोडवेज कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल पर तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य रमेश माल, ईश्वर सिंह, नरेश कुमार, बलराज सिंह व नरपाल सिंह बैठे। भूख हड़ताल की अध्यक्षता राजकुमार चौहान, सुरजमल पाबड़ा, राम सिंह विश्नोई, राजपाल नैन व अरूण शर्मा ने संयुक्त रूप से की।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार चौहान, सुरजमल पाबड़ा, राम सिंह विश्नोई, राजपाल नैन व अरूण शर्मा ने कहा कि डिपो महाप्रबंधक को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने बताया क यदि महाप्रबंधक मांगों के समाधान को लेकर कदम नहीं उठाते हैं तो 24 अक्तूबर शनिवार को तालमेल कमेटी की मीटिंग बुलाई गई है जिसमें चक्का जाम या महाप्रबंधक का घेराव का फैसला लिया जा सकता है जिसकी जिम्मेदारी रोडवेज प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मजबूरन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। यदि महाप्रबंधक समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता दिखाते तो उनको यह कदम नहीं उठाना पड़ता। उन्होंने कहा कि रोडवेज आम जनता से जुड़ा विभाग है। यदि रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं का समय पर समाधान होता है तो कर्मचारी और बेहतर तरीके से कार्य करते हैं, जिसका लाभ विभाग व आम जनता दोनों को होता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं महाप्रबंधक स्तर की हैं, जिनका तुरंत समाधान किया जा सकता है, आवश्यकता केवल इच्छाशक्ति की है। महाप्रबंधक को समस्याओं के समाधान की इच्छाशक्ति दिखाई चाहिए।
भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को रोडवेज कर्मचारी यूनियन फतेहाबाद के पूर्व प्रधान रामकुमार बिश्नोई, कामरेड रूप सिंह बोस, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएल सहगल, भागीरथ शर्मा, कर्मवीर मसूदपुर, रमेश यादव, देवीलाल, सुभाष मोठ, सुखदीप बामल, जगबीर ढाणा, मनोज माढा व सोनू बास आदि ने भी संबोधित किया।

Related posts

3 दिन बाद भी आदमपुर की सड़कों पर खड़ा पानी, नाकारा अधिकारियों के कारण हो रही सरकार बदनाम

Jeewan Aadhar Editor Desk

कलम से होता पढ़ाई का आगाज, कलम से दिखता लिखाई का मिजाज

Jeewan Aadhar Editor Desk

सी.एम. विंडो सफेद हाथी, अधिकारियों की शिकायतों के समाधान की बजाय उन्हें बंद करने में अधिक दिलचस्पी : रविंद्र