हिसार

12 करोड 40 लाख से विभिन्न वार्डों में होंगे विकास कार्य, जनता को मिलेगी राहत : मेयर

सातरोड में 6 करोड 85 लाख होंगे खर्च, बनाई जाएगी सड़कें

हिसार,
सातरोड के लोगों को राहत देने के लिये नगर निगम प्रशासन द्वारा 6 करोड़ 85 लाख रूपये की लागत विभिन्न सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ वार्ड एक, दो, तीन और चार की विभिन्न सड़कों के निर्माण को लेकर टेंडर लगाये गये हैं। डेयरी प्रोजेक्ट की बाउंड्री वॉल का 3 करोड़ 65 लाख 80 हजार रूपये का टेंडर लगाया गया है। शहर विकास को गति देने के लिये नगर निगम प्रशासन द्वारा टेंडर लगाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं करोड़ों रूपये के विकास कार्यों के वर्कआर्डर पिछले दिनों जारी किये गये है। ऐसे में सभी वार्डों में तीव्र गति से विकास कार्य करवाया जा रहे है। मेयर ने कहा कि अम्रृत योजना के तहत सातरोड में विकास कार्य किया जा रहा हैं। ऐसे में टूटी हुई सड़कें निर्माण को लेकर करोड़ 85 लाख रूपये के टेंडर विशेष रूप लगाये गये है। इसके अलावा वार्ड एक, दो, तीन, चार और 13 में भी विकास कार्यों के टेंडर लगाये गये है। मेरा प्रयास है कि शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य हो और जनता को सड़क, पार्क आदि को लेकर परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

नगर निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने कहा कि शहर विकास को लेकर 12 करोड 39 लाख रूपये के टेंडर लगाये गये है। सातरोड से लेकर विभिन्न वार्डों में सड़कों का निर्माण किया जाएगा। वहीं डेयरी प्रोजेक्ट की बाउंड्री वॉल का कार्य भी शुरू करवाया जाएगा। शहर विकास के कार्य विभिन्न वार्डों में तेजी से किये जा रहे है।

Related posts

चलो जलाएं दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है : भगवान सहाय

Jeewan Aadhar Editor Desk

आक्सीजन की कमी को पूरा करने में आगे आया आदमपुर का लाला लक्खीराम परिवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

एचएयू के बीएससी एग्रीकल्चर के छह वर्षीय जबकि होम साइंस के चार वर्षीय कोर्स के लिए 5291 विद्यार्थी देंगे प्रवेश परीक्षा

Jeewan Aadhar Editor Desk