हिसार

चोरों ने बारात में आई बोलेरो गाड़ी उड़ाई

आदमपुर (अग्रवाल)
गांव किशनगढ़ मेें बीति रात बारात में आई बोलेरो गाड़ी को चोर चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में हनुमानगढ़ जिला के नोहर तहसील के गांव रतनपुरा निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि बुधवार रात को सिरसा के गांव चिलकनी से काशीराम के बेटे की बारात लेकर आदमपुर थाने के गांव किशनगढ़ में आया था।

रात को करीब दो बजे गाड़ी को संभाला तो बोलेरो सही सलामत खड़ी थी। जब वापस जाने को हुए तो सुबह साढ़े 6 बजे गाड़ी अपनी जगह से गायब मिली। गाड़ी में आवश्यक कागजात भी थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

जाट कॉलेज छात्र मामला : अदालत ने सूर्या को भेजा 5 घंटे की रिमांड पर, जांच अधिकारी बदला

Jeewan Aadhar Editor Desk

कैसे करे ग्वार फसल में जीवाणु अंगमारी व फंगस बीमारी की रोकथाम

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपायुक्त ने कोरोना केस मिलने पर 3 नए क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया, डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग करेंगी टीमें