हिसार

रोशनी का त्योहार दिवाली, खुशियों का उपहार दिवाली

दिवाली

रोशनी का त्योहार दिवाली
खुशियों का उपहार दिवाली।

बुराई पर अच्छाई का प्रहार दिवाली
दीपों का त्योहार दिवाली।

जगमग जगमग जलते दीप
सबके मन को भाते दीप।

अद्भुत छटा बिखेरते दीप
शुभता का संदेश देते दीप।

बहुत बड़ा त्योहार दिवाली
विजय का प्रतीक दिवाली।

अपने अपने मुकाम पर
सब मनाते दिवाली
मर्यादित जीवन का देती
पैगाम दिवाली।

खूब बनती/ बंटती मिठाई
सब आपस में देते बधाई
खुशियां देती दिवाली,
आपसी प्रेम बढ़ाती दिवाली।

पुष्कर कहे पर्यावरण का रखो ख्याल,
पटाखों से हटाओ ध्यान,
प्रदूषण रहित हो आसमान,
शुद्ध हवा में सांस ले सकें इंसान।

(पुष्कर दत्त),
1669-ए, सैक्टर 16-17, हिसार
मो. 9416338524

Related posts

बुद्ध के सिद्धांत सामाजिक समरसता पर आधारित : एडवोकेट इंदल

प्रभुवाला गांव में जांभाणी साहित्य संस्कार परीक्षा का आयोजन

आदमपुर : सरकार भाजपा की..लोगों की परेशानी दूर करने का आश्वासन दे रहे इनेलो नेता

Jeewan Aadhar Editor Desk