हिसार

हिसार में रोडवेज बस पलटी, यात्रियों को मामूली चोटें आई

हिसार,
यहां के दिल्ली बाईपास पर वीरवार को हरियाणा रोडवेज एक बस अचानक पलट गई। इससे यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य परिवहन के झज्जर डिपो की एक बस सुबह बहादुरगढ़ से हिसार व हिसार से सिरसा गई। वापसी में यह बस इसी रूट से झज्जर जानी थी। हिसार बस अड्डे चलकर जैसे ही बस झज्जर के लिए चली तो हिसार बाईपास पर हवाई अड्डे के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। अचानक बस पलट पलटने से यात्रियों में अफरा—तफरी मच गई और वे शोर मचाने लगे। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों ने बस पलटने से घायल हुए यात्रियों को अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों के अनुसार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें छुट्टी दे दी गई है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं रोडवेज अधिकारी भी बस के पलटने व चालक के फरार होने के मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।

Related posts

ब्यूटीशियन का कोर्स स्वरोजगार के लिए महत्वपूर्ण : डॉ. रामप्रताप

Jeewan Aadhar Editor Desk

किसान नेताओं ने गांवों में किए दौरे-चौथाई हिस्सा भी फसल नहीं बिकी

हिसार में पत्रकार हुआ कोरोना संक्रमित, शनिवार को मिले 4 नये पॉजिटिव