जींद

राजकीय कॉलेज में 22 विद्यार्थी हुए कोरोना पॉजीटिव

नरवाना,
नरवाना में बुधवार को केएम राजकीय कॉलेज की 2 छात्राएं सहित 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। केएम कॉलेज के अब तक कुल 22 छात्र कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग व कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। एक कॉलेज का ये हाल है, अगर दूसरे कॉलेज के छात्रों की जांच की जाए तो मामलों की संख्या बढ़ने की संभावना को इनकार नहीं किया जा सकता।

लॉकडाउन जरूर खुल गया है, लेकिन कोरोना गया नहीं है। पहले आम लोग कोरोना से भयभीत थे, उसके बाद स्कूल खुलते ही दर्जनों बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई थी। अब कॉलेज के छात्रों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। कुल 22 छात्र अब तक पॉजिटिव मिल चुके हैं, अगर उनके परिवार व संपर्क में आने वालों की जांच की जाए तो ये आंकड़ा ओर भी बढ़ सकता है।

Related posts

रणदीप सुरजेवाला की पहली सभा में उमड़ी भीड़, इनेलो—जेजेपी पर जमकर बरसे

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी अजय चौटाला के समर्थन में

Jeewan Aadhar Editor Desk

पूर्व मंत्री की सड़क हादसे में मौत, आज होगा अंतिम संस्कार

Jeewan Aadhar Editor Desk