राजस्थान

राजस्थान के किसानों ने लगा दिया हरियाणा बॉर्डर पर जाम

अलवर,
जिले के शाहजहांपुर से आगे हरियाणा बॉर्डर पर रविवार को फिर किसान हाईवे पर आ गए हैं। इसके कारण हाइवे पर जाम लग गया। सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव व मेधा पाटकर भी कई संगठनों से जुड़े लोगों और किसानों के साथ बॉर्डर पहुंचे हैं। जबकि दूसरी ओर हरियाणा सरकार ने बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगा दी है।

हाईवे पर जाम के हालात
शनिवार देर शाम को सांसद हनुमान बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंचे थे। उस दौरान हाईवे पर करीब 1 घंटे तक जाम के हालात बने रहे। ठीक उसी तरह रविवार दोपहर बाद में बॉर्डर पर किसानों की संख्या बढ़ती गई और जाम के हालात बनते गए।

सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे
हरियाणा बॉर्डर से किसानों को दिल्ली कूच कराने के लिए बड़ी संख्या में कई संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ता शाहजहांपुर पहुंचे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को हरियाणा बॉर्डर से आगे नहीं जाने दे रही है। जबकि पिछले करीब 10 दिनों से किसानों यहां पड़ाव डाले हैं। अब लगातार बॉर्डर पर किसानों की संख्या बढ़ने लगी तो हरियाणा सरकार ने पुलिस फोर्स बढ़ा दी।

आंदोलन तेज करने की धमकी
किसानों के बीच पहुंचीं मेधा पाटकर ने मांग की कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। उसी से किसानों का भविष्य में भला हो सकता है। मौजूदा कृषि कानून किसान नहीं चाहते हैं। इन तीनों कानूनों को सरकार वापस ले। न्यूनतम समर्थन मूल्य जब तक सरकार लागू नहीं करेगी तब तक किसान मानने वाले नहीं है।इसके अलावा, उन्होंने कहा कि देश में चारों दिशाओं में किसानों का आंदोलन तेजी से आगे बढ़ा है। अब राजस्थान से लगने वाले हरियाणा बॉर्डर पर भी किसान आंदोलन तेज हो गया है। किसान दिल्ली की ओर कूच करना चाहते हैं लेकिन बीच में बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस का बड़ा रोड़ा है।

रामपाल जाट बोले- पड़ाव जारी है आगे जाना है
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा। जिसके लिए 10 दिनों से हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के साथ डटे हुए हैं और आगे दिल्ली की ओर कूच करना है। हाल ही में पंचायत चुनाव और नगर पालिका चुनाव संपन्न हुए हैं। अब किसान इस आंदोलन से और ज्यादा जुड़ने लग गए हैं। यह देखकर सरकार डरी हुई है।

Related posts

नाबालिग से रेप : भाई 2 घंटे तक दरवाजा खटखटाता रहा—मिन्नतें करता रहा

Jeewan Aadhar Editor Desk

बेरोजगारी के चलते 4 युवक कूदे ट्रेन के आगे, 3 की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

गुर्जर आंदोलन की आहट,167 गांवों में इंटरनेट पर लगी पाबंदी