देश

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली,
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ये जानकारी ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने कहा है कि उनके संपर्क में आए लोग अपनी कोरोना जांच कराएं। फिलहाल जेपी नड्डा घर पर ही आइसोलेट हैं।

बीजेपी अध्यक्ष ने ट्वीट करके कहा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग कुछ दिनों में संपर्क में आएं हैं, वो स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

Related posts

CBSE दसवीं के रिजल्ट की डेट घोषि‍त—जानें कब आयेगा रिजल्ट

‘अब तो कुर्सी छोड़ो केजरीवाल…’, ‘रघुपति राघव राजा राम…’

लश्कर में शामिल हुए फुटबॉलर माजिद खान ने किया आत्मसमर्पण

Jeewan Aadhar Editor Desk