हिसार

मिशन चहक : घरेलू महिला कामगारों के लिए 18 को महाराजा अग्रसेन भवन में लगेगा तीसरा शिविर

हिसार,
घरेलू महिला कामगारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आरंभ किए गए मिशन चहक के तहत कल पुराना गर्वमेंट कॉलेज के नजदीक महाराजा अग्रसेन भवन में तीसरे शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी मुख्य अतिथि होंगी।
शिविर के संयोजक एवं रैडक्रॉस सचिव रविंद्र लोहान ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर घरेलू महिला कामगारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। प्रदर्शनी में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला अटोर्नी, स्वास्थ्य विभाग, वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी व कर्मचारी, जिला बाल तथा महिला सरंक्षण अधिकारी, रैड क्रॉस, श्रम विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कल्याण विभाग इत्यादि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेेंगे।

Related posts

अनशन पर महिला की बिगड़ी तबीयत..निर्दयी बनी सरकार

यूनियन ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता पर लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप

एनएचएम कर्मचारियों को अकेला ना समझे सरकार : राजपाल नैन

Jeewan Aadhar Editor Desk