हिसार

आदमपुर में 2 छात्र कोरोना पॉजिटिव—दोषी कौन?

आदमपुर,
आदमपुर में 2 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्कूलों के बंद होने के बाद भी छात्रों का कोरोना पॉजिटिव होना प्रशासनिक लापरवाही की तरफ इशारा करता है। दरअसल, आदमपुर में जगह—जगह कोचिंग सेंटर खुले हैं। स्कूल बंद होने के कारण विद्यार्थी इन सेंटरों में जा रहे हैं।
नियमों पर नहीं ध्यान
अधिकतर कोचिंग सेंटर में कोविड नियमावली का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। छोटी—छोटी दुकानों में कोचिंग सेंटर चल रहा है। यहां किसी भी प्रकार की सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखी जा रही है। इतना ही नहीं घरों में कोचिंग सेंटर खोल कर बैठे लोग तो तापमान मापने या सेनिटाइजर तक रखने का काम भी नहीं कर रहे हैं। यहां पर बिना मास्क के बच्चे पढ़ते देखे जा सकते हैं।
नर्सरी से लेकर बाहरवीं तक कक्षाएं जारी
आदमपुर में घरों में बने कोचिंग सेंटरों में नर्सरी से लेकर 12वीं तक के बच्चों को कोचिंग पिछले 8 माह से लगातार दी रही है। बच्चों को एक ही कमरे में बैठाकर कोचिंग दी जाती है। इन कोचिंग संचालकों के पास किसी प्रकार का कोई लाईसेंस भी नहीं है। प्रशासन को इन सभी बातों का पता होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
कोचिंग सेंटरों की हो जांच
आदमपुर प्रशासन को दुकानों और घरों में चल रहे बिना लाइसेंस के कोचिंग सेंटरों का औचक निरक्षण करना चाहिए। इनमें कोविड नियमावली की अनदेखी मिले तो संचालकों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही प्रशासन सभी कोचिंग सेंटर संचालकों की बैठक लेकर उनको कोविड नियमावली के बारे में जागरुक भी करे ताकि बच्चों को कोरोना के प्रकोप से बचाया जा सके।

Related posts

एलआईसी के उत्तर भारत क्षेत्र 2019-20 की ट्रॉफी विजेता बने हिसार के विकास अधिकारी बलदेव कुमार विकास अधिकारी बलदेव कुमार के सम्मान में विजय यात्रा का किया आयोजन हिसार। भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी बलदेव कुमार के सम्मान में आज शहर में विजय यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का आयोजन विकास अधिकारी बलदेव कुमार को पूरे उत्तर भारत में नेच पॉलिसी के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार मिलने की खुशी में किया गया। उल्लेखनीय के राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय जीवन बीमा निगम उत्तरी क्षेत्र के ‘एलआईसी टॉप परफॉर्मर्स विकास अधिकारी सम्मेलनÓ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन भारतीय जीवन बीमा निगम के उत्तर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनूप कुमार के नेतृत्व में हुआ। निगम के उत्तर भारत क्षेत्र के अंतर्गत रोहतक मण्डल, करनाल मण्डल, जोधपुर मण्डल, बीकानेर मण्डल, उदयपुर मण्डल, जयपुर मण्डल, चंडीगढ़ मण्डल, जालंधर मण्डल, लुधियाना मण्डल, शिमला मण्डल तथा जम्मू-कश्मीर की मण्डल तथा दिल्ली की तीनों मण्डल आते हैं। सम्मेलन में हिसार शाखा1 के विकास अधिकारी बलदेव कुमार को पूरे ‘उत्तर भारत क्षेत्रÓ में नेच-पॉलिसी के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार हासिल कर बलदेव कुमार ने पूरे जोन में न सिर्फ हिसार का अपितु पूरे रोहतक मण्डल का नाम ऊंचा करने का काम किया। इसके लिए शाखा प्रबंधक राकेश वत्स, सहायक शाखा प्रबंधक (विक्रय) बलराज चौधरी तथा हिसार की पूरी प्रशासनिक और मार्केटिंग टीम बधाई की पात्र है। सम्मान समारोह में शाखा प्रबंधक राकेश वत्स ने कहा कि विकास अधिकारी बलदेव कुमार व उनकी पूरी टीम इस सम्मान की असली हकदार है। उत्तर भारत क्षेत्र 2019-20 की ट्रॉफी विजेता विकास अधिकारी बलदेव कुमार ने कहा कि यह सम्मान प्राप्त कर वह खुद को बहुत गौरवान्वित वह महसूस करते हैं। उनको इस बात की खुशी है कि वह भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की हिसार शाखा-1 के सभी प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग और मार्गदर्शन ही उन्हें लगातार सफलता दिला रहा है।

Jeewan Aadhar Editor Desk

मेयर सरदाना ने श्री श्याम संग परिवार को सम्मानित किया

एचएयू व प्राइवेट कंपनी मिलकर करेंगे मशरुम के बीज तैयार

Jeewan Aadhar Editor Desk