फतेहाबाद

वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं व किशोरियों को आत्मनिर्भर व आत्मरक्षा बारे जागरूक किया

फतेहाबाद,
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुराना बस अड्डा के नजदीक संचालित वन स्टॉप सेन्टर में मंगलवार को शहरी महिलाओं और किशोरियों को पुलिस महिला थाना से दुर्गा शक्ति टीम सदस्यों द्वारा आत्मनिर्भर व आत्मरक्षा के बारे में जागरूक किया गया, ताकि मुसीबत के समय वे अपने आपको सुरक्षित कर सकें और दूसरों की भी सहायता कर सकें। इस मौके पर सेंटर संचालिका रेनू चंदेल ने उपस्थितजनों को वन स्टॉप सेंटर की विभिन्न योजना के बारे में भी अवगत करवाया गया। महिलाएं या किशोरियां मुसीबत के समय महिला हेल्प लाइन नंबर 181 पर संपर्क करके तुरंत सहायता ले सकती है। वन स्टॉप सेंटर किसी भी उम्र की महिलाओं को सहायता प्रदान करता हैं, ताकि अगर किसी महिला के साथ कोई भी हिंसा हो तो तुरन्त सहायता मिल सके।

Related posts

अस्पताल के कर्मचारी अचानक गए हड़ताल पर, मरीजों का हुआ बुरा हाल

स्कूल बस से टकराई टाटा एस, छात्र की बाजू कटकर हुई अलग

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार हादसा अपडेट : पिता को आए हार्ट अटैक के चलते तेज चला रहे थे गाड़ी, पिता, 2 पुत्र व चाचा की हुई मौत