हिसार

कृषि कानूनों को रद्द करें केंद्र सरकार : रविंदर पानू

हिसार,
स्वदेशी जन जागरण आंदोलन के राष्ट्रीय प्रचारक रविंदर पानू ने कहा है कि देश का किसान, मजदूर, कर्मचारी,व् यापारी तथा आम आदमी 30 दिनों से देश की राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर बैठा हुआ है परन्तु देश की सरकार सोई हुई है। इन काले कानूनों से केवल किसानों का ही नहीं बल्कि आम आदमी का भी बड़ा नुकसान होगा।
रविन्द्र पानू ने 25 दिसम्बर से तीन दिन के लिए टोल फ्री अभियान का समर्थन किया और कहा कि सरकार जब एमएसपी खत्म नहीं होने की बात कह रही है तो वह इस पर कानून लाकर इसे सुनिश्चित क्यों नहीं करती। केवल एमएसपी से काम नहीं चलने वाला, सरकार को फसल खरीद की गारंटी भी देनी चाहिए। एमएसपी तय कर दिया और उसे खरीदने वाला ही नहीं होगा तो उस एमएसपी का क्या फायदा होगा। यदि कृषि कानून किसान के हित मे बनाएं है तो आंदोलन के बाद सरकार अब संशोधन के लिए कैसे तैयार हो गई। सरकार काले कानूनों को रद्द करें व एमएसपी और फसल खरीद की गारंटी देने का कानून बनांए। इनके लागू होने से ही खेती व किसानी को बचाया जा सकता है।

Related posts

सरकार ने बकाया हाउस टैक्स का पूरा ब्याज माफ किया

Jeewan Aadhar Editor Desk

पर्यावरण में 22% कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा मे बढ़ोतरी हुई

आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित का सैंपल आया निगेटिव : डॉ. हरेंद्र