हिसार

हरियाणा की अनाज मंडियों में ऐतिहासिक रही हड़ताल : गर्ग

किसान आंदोलन के समर्थन में व पंजाब में छापेमारी के विरोध में की गई थी हड़ताल

हिसार,
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा है कि किसान आंदोलन के समर्थन में व पंजाब के व्यापारियों के छापेमारी के विरोध में हरियाणा की अनाज मंडियों में शुक्रवार को ऐतिहासिक हड़ताल रही। अगर सरकार ने व्यापारियों को तंग करना बंद नहीं किया व तीन कृषि काले कानूनों को वापिस नहीं लिया तो राष्ट्रव्यापी व्यापार बंद का आह्वान भी किया जाएगा।
हिसार व उकलाना में व्यापारियों की बैठकें करते हुए बजरंग दास गर्ग ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार द्वारा तीन कृषि कानून के विरोध में व्यापारियों द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन करने पर व्यापारियों को डराने के लिए ओच्छे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कृषि कानून से देश व प्रदेश की मंडियां बर्बाद हो जाएगी और किसान को फसल के पूरे दाम नहीं मिलेंगे। इसलिए देश का किसान व आढ़ती कृषि कानून के विरोध में सडक़ों पर उतरा हुआ है। केंद्र सरकार के किसान व आढ़तियों की जायज मांग को मानने की बजाए पंजाब के व्यापारियों पर इनकम टैक्स के छापेमारी की जा रही है और हरियाणा के व्यापारियों को नोटिस देकर उन्हें तंग किया जा रहा है। एक तो पहले ही देश व प्रदेश में व्यापार व उद्योग धंधे खत्म हो गए हैं वहीं सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए आंदोलन को कुचलने के लिए व्यापारी व किसानों को नाजायज तंग करने में लगी हुई है।

Related posts

23 August 2023 Ka Rashifal : आज कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, जानें 12 राशियों का राशिफल

मुख्य खाद्य फसलों में खनिज तत्वों की बढ़ाई जाए मात्रा, आम आदमी को होगा लाभ : कुलपति

केंद्र सरकार का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Jeewan Aadhar Editor Desk