हिसार

डॉ. बी.आर. कंबोज होंगे हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति

वर्तमान में इसी विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर थे कार्यरत, इसी विश्वविद्यालय के रहे हैं विद्यार्थी

हिसार,
डॉ. बी.आर. कंबोज हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के नए कुलपति होंगे। यह फैसला शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रबंधन मंडल की बैठक में लिया गया। इससे पहले डॉ. कंबोज इसी विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर कार्यरत थे। डॉ. कंबोज इसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी रहे हैं और कुलसचिव बनने से पहले वे विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र यमुनानगर में वरिष्ठ संयोजक रह चुके हैं।
डा. कंबोज एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक हैं और उनके बहुत से रिसर्च पेपर अंतरराष्ट्रीय स्तर के जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। पिछले नौ महीने से महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के कुलपति प्रो. समर सिंह को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हुआ था। प्रो. समर सिंह ने पिछले वर्ष 16 जुलाई को कार्यभार संभाला था।
मूल रूप से ग्रामीण अंचल से रखते हैं संबंध
मूल रूप से करनाल जिले के दाहा गांव के रहने वाले डॉ. बलदेव राज कंबोज ने प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उच्च विद्यालय संघोहा जिला करनाल से पूरी की। डॉ. कंबोज शुरू से ही प्रतिभा के धनी रहे हैं और अपनी शैक्षणिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से ही स्नात्तक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री हासिल की। डॉ. कंबोज को अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट सीआईएमएमवाईटी-आईआरआरआई-सीएसआईएसए में हरियाणा की ओर से तीन साल का हब कोर्डिनेटर (सीनियर रिसर्च मैनेजर) का अनुभव भी है। इसके अलावा हरियाणा राज्य से संबंध रखने वाले डॉ. कंबोज को 26 वर्ष से भी अधिक का अध्यापन, अनुसंधान और विस्तार शिक्षा की गतिविधियों का अनुभव भी है। इसमें 11 साल से भी अधिक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का अनुभव शामिल है। इनके पूरे सेवाकाल में विस्तार शिक्षा की गतिविधियों का अनुभव इनका सबसे ज्यादा है और वे किसानों की आम समस्याओं, उनकी जरूरतों और उनके आर्थिक-सामाजिक स्तर से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ सामूहिक रूप से अनुसंधान कार्य और विस्तार गतिविधियों के चलते उनके द्वारा की गई सिफारिशों को विश्वविद्यालय की समग्र सिफारिशों में शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर रहते हुए भी उन्होंने कई विश्वविद्यालय के हित के लिए काम किए हैं।

Related posts

विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए टीम के रूप में कार्य करें : प्रो. बलदेव राज कम्बोज

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर के जवाहर नगर से युवक लापता, मामला दर्ज

25 को हिसार आ रहे अमित शाह का विरोध करने का भी किया ऐलान

Jeewan Aadhar Editor Desk