फतेहाबाद

गाड़ी करेटा..काम ‘धीमा जहर’ बेचने का..धर—दबोचा पुलिस ने

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
पुलिस ने शहर के मिनी बाईपास के पास नशा तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी से काफी मात्रा में अफीम बरामद की। पकड़े गए दोनों आरोपी दिल्ली से अफीम की सप्लाई लेकर आए थे। आरोपी रोहतक निवासी प्रदीप और भिवानी निवासी जयप्रकाश के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों के द्वारा फतेहाबाद में इस अफीम की सप्लाई की जानी थी।

इस संबंध में फतेहाबाद के एसपी राजेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम द्वारा गस्त के दौरान शहर के मिनी बाईपास के पास से करेटा गाड़ी में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी यूपी से अफीम लेकर आए थे और फतेहाबाद में उन्होंने अफीम सप्लाई करनी थी। पुलिस ने गाड़ी से 1 किलो 250 ग्राम अफीम बरामद की है और आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जा रही है।

Related posts

कांग्रेस सत्ता में आते ही किसानों के होंगे कर्जे माफ, युवाओं को नौकरी और 1 हजार रुपए का मिलेगा भत्ता—भूपेंद्र सिंह हुड्डा

2 हजार रुपए प्रतिग्राम की दर बेचनी थी हेरोइन, तस्कर काबू

गन्ने की खरीद सुनिश्चित करवाने के लिए गन्ना उत्पादकों ने किया सरकार व प्रशासन का धन्यवाद