हिसार

आदमपुर : कोरोना संक्रमण में गिरावट, मौत का सिलसिला जारी

आदमपुर,
आदमपुर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कहर तो कम हुआ है लेकिन मौत का सिलसिला अभी थमा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल के अनुसार गांव डोभी निवासी 56 वर्षीय साधुराम की संक्रमण के चलते 28 मई को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के अलावा उनको अन्य कोई बिमारी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक, साधुराम को 19 मई के आसपास कोरोना संक्रमण हुआ। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चलती गई। सांस लेने में दिक्कत होने पर 22 मई को उनको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। वहां उनको वेंटिलेंटर पर रखा गया। लगातार चिकित्सकों की देखरेख के बावजूद 28 मई को उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार कोविड नियमानुसार कर दिया गया।

Related posts

पेट्रोल पंप वालों को परेशान ना करे आरटीए, अन्यथा पंप वाले हड़ताल करने को मजबूर होंगे : सलेमगढ़

हिसार में 2 बहनों ने 2 भाईयों पर करवाया रेप का मामला दर्ज, दोनों घटना में एक जैसी शिकायत

Jeewan Aadhar Editor Desk

भाजपा कार्यकर्ता ने 70,000 रुपये से भरा बैग लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय