हिसार

सर्दी का कहर हिरणों व नील गायों पर, शिकारी कुत्तों से परेशान हुए जीव प्रेमी

आदमपुर,
सर्दी की दस्तक के साथ ही आदमपुर क्षेत्र में वन्य जीवों पर अचानक हमले बढ़ गए है। बुधवार को गांव सदलपुर व खैरमपुर में 2 काले हिरण व 1 नील गाय पर शिकारी कुत्तों ने हमला कर दिया। जीव प्रेमियों का आरोप है कि शिकारी कुत्तों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हिरणों और नील गाय का शिकार किया जा रहा है लेकिन वन्य प्राणी जीव रक्षा विभाग इस ओर कोई ठोस कदम भी नही उठा रहा है। शिकारी कुत्तें वन्य जीवों के साथ-साथ अधिकारियों के गले की फांस बन गए है। जीवन आधार नवंबर माह प्रतियोगिता.. प्ले ग्रुप से दसवीं तक विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीतेंगे सैंकड़ों उपहार.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे
अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई समिति के सदस्य वन्य जीवों को बचाने में लगे है। जीव रक्षा समिति के जिला उपप्रधान कृष्ण राड़ ने बताया कि बुधवार को गांव सदलपुर में नेकीराम भांभू के खेत में काले हिरण को कुत्तों ने काट खाया। जहां उसका उपचार ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा सदलपुर में ही राधेश्याम डेलू के खेत में नील गाय को घायल कर दिया। थोड़ी देर बाद तडफ़ते हुए नील गाय ने दम तोड़ दिया। गांव खैरमपुर में रोहताश धतरवाल के खेत में विचरण कर रहे काले हिरण पर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल हिरण को उपचार के लिए आदमपुर की गौशाला में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
नौकरी करना चाहते है, तो यहां क्लिक करे।

सर्दी के साथ कुत्ते भी सक्रिय
माना जाता है कि सर्दियों में शाकाहारी जीव सुस्त हो जाते है तथा ठंड के प्रभाव में उनकी गतिविधियां भी धीमी पड़ जाती है। मांसाहारी जीव पर सर्दी का प्रभाव कम पड़ता है। हिरण शाकाहारी होने के कारण आसानी से कुत्तों का शिकार हो जाते है। दूसरी और खेत खाली होने से वन्य जीवों में हमले लगातार बढ़ गए है। जीव प्रेमियों ने मांग की है कि सरकार शिकारी कुत्तों की नसबंदी करवाए,ताकि यहां सभी जीव सुरक्षित रह सके।

प्रशासन को उठाने होंगे कड़े कदम
दुर्लभ होती जा रही हिरण की प्रजातियों को बचाने के लिए जिला प्रशासन और वन्य विभाग को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। खेतों के चारों और लगी कांटेदार बाढ़ भी खतरनाक है। किसान द्वारा फसल बचाने के लिए लगाई गई बाढ़ भी कई बार हिरणों की मौत का कारण बनती है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लुवास में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मंडी आदमपुर: सरपंच सुभाष अग्रवाल का कोरोना का निधन, कोहिनूर को निगल गया वायरस

सिंचाई विभाग कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन