हरियाणा

हरियाणा के 17 जिलों में कल तक इंटरनेट सर्विसेज पर रोक

हिसार,
हरियाणा सरकार ने 17 जिलों में इंटरनेट सर्विसेज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा शामिल हैं। इन जिलों में वॉयस कॉल छोड़कर 30 जनवरी की शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। सोनीपत, पलवल व झज्जर में पहले ही इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है। पंचकूला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह और महेंद्रगढ़ में इंटरनेट सेवाएं चलती रहेंगी। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया। इस संदर्भ में आदेश व आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

Related posts

मंत्री ने सरपंच और ग्राम सचिव को किया निलंबित

Jeewan Aadhar Editor Desk

9 दिसंबर को होगा नई पार्टी का ऐलान—अजय चौटाला

Jeewan Aadhar Editor Desk

विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े पांच लाख हड़पने के आरोपित गिरफ्तार