हिसार

‘तिरंगा का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’ के नारों से गूंजा हिसार

शहीद भगत सिंह विचार संस्था व पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा सम्मान यात्रा

हिसार,
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में तिरंगे के अपमान से आहत पूर्व सैनिकों व शहीद भगत सिंह विचार संस्था के तत्वावधान में तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। भारी संख्या में एकत्रित हुए पूर्व सैनिकों द्वारा तिरंगे को सलामी देकर बरवाला रोड स्थित जिंदल पार्क से शुरू हुई यह यात्रा मुख्य बाजार व मुख्य मार्गों से होती हुई शहीद मदनलाल ढींगड़ा स्मारक पर सम्पन्न हुई।
‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के जयघोष के साथ सैंकड़ों की संख्या में लहराते तिरंगों का शहरवासियों ने जोर-शोर से स्वागत किया। देशभक्ति से लबरेज माहौल में विभिन्न प्रतिष्ठानों व आम लोगों ने भी जोश के साथ तिरंगा सम्मान यात्रा का समर्थन किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे तिरंगे के लिए अपना सर्वस्व लगा चुके हैं और ऐसी घटना वे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी तिरंगे के अपमान की घटना पर रोष प्रकट करते हुए सरकार से ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शहीद भगत सिंह विचार संस्था के अध्यक्ष सूबेदार सूरजभान कटारिया ने कहा कि एक सैनिक आखिरी समय तक सैनिक ही रहता है और किसी भी हालत में वह तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। हम तिरंगे के लिए जान ले भी सकते हैं और जान दे भी सकते हैं। उन्होंने देशविरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे सुधर जाए अन्यथा सैनिकों को ऐसे लोगों का इलाज करना आता है।
तिरंगा सम्मान यात्रा में कै. नरेन्द्र शर्मा, कमांडेंट ओमप्रकाश चाहर, सूबेदार रामभज सिंह, कै. फकीरचंद, सूबेदार जीएल चाहर, सूबेदार धर्मपाल चाहर, कै. रघबीर सिंह बराला, इंस्पेक्टर रामकुमार, इंस्पेक्टर कृष्ण बगला, सूबेदार रमेश आजाद नगर, राममेहर फौजी, सूबेदार धर्मपाल, सूबेदार श्यामलाल, इंस्पेक्टर ईश्वर शर्मा, सुधान फौजी सातरोड, पीटी अफसर विरेन्द्र धत्तरवाल, कै. अमर सिंह यादव, हवलदार सुरेन्द्र सिंह, कै.तुलाराम, सर्जेन्ट देवकीनंदन भाटिया, मोहनलाल जाखड़, त्रिलोक, सरजीत भगत भैणी बादशाहपुर, सूबेदार मेजर अमर सिंह, प्रेम कुमार ढंढूर, संत कबीर शिक्षा समिति के प्रधान जोगीराम खुंडिया सहित अनेक सेवानिृत फौजी व गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Related posts

2022 तक हर व्यक्ति के सिर पर होगी छत—सीएम मनोहर लाल

हिन्दू पब्लिक स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

अचयनित कला अध्यापकों ने विभाग में समायोजन की मांग को लेकर विधायक गुप्ता को सौंपा ज्ञापन

Jeewan Aadhar Editor Desk