फतेहाबाद

रतिया : एसडीएम ने किया श्रीगुरूनानक गौशाला में बन रहे शैड का निरीक्षण

रतिया,
उपमंडलाधीश सुरेंद्र सिंह बैनीवाल ने बुधवार को श्रीगुरूनानक गौशाला में बन रहे शैड का किया निरीक्षण। उन्होंने पशुओं को दिए जाने वाले चारे की स्थिति बारे गौशाला प्रबंधंन कमेटी से जानकारी ली। इसके अलावा पशुओं की हालत को भी देखा। पशुओं के बैठने के आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ अन्य कार्यों का भी जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने श्री गुरूनानक गौशाला रतिया में डी प्लान के तहत तीन शैड बनाने की घोषणा की थी। एसडीएम सुरेंद्र सिंह बैनीवाल ने कहा कि इन तीनों शैडो पर 17 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। नगरपालिका रतिया प्रति माह गऊओं के चारे के लिए एक लाख रुपये प्रति माह सहायता राशि देगी। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए केंद्र व राज्य सरकार भी गौशालाओं को वित्तीय सहायता दे रही है। जिला की गौशालाओं को हरियाणा गौशाला आयोग द्वारा ये वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है। गौ सेवा आयोग गौशालाओं को गोबर और मूत्र से उत्पाद बनाने के लिए भी प्रेरित और प्रोत्साहित कर रहा है। अनेक गौशालाओं में उत्पाद बनाने के काम किए जा रहे हैं, जिससे गौशालाएं आत्मनिर्भर बन रही है। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव सुरेन्द्र कुमार व गौशाला कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

नाराज हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के प्रधान का किया घेराव

तहसीलदार प्रकाश चंद्र ने 37 वर्ष तक सरकारी सेवाएं ईमानदारी से की

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रदेशभर में करीब 36 करोड़ की लागत से बनेगे स्वर्ण जयंति प्रवेश द्वार

Jeewan Aadhar Editor Desk