हिसार

श्री हरियाणा प्रान्तीय दाधीच ब्राह्मण सभा के चुनाव हुए, विनोद कुमार जोपट बने प्रधान

आदमपुर,
माता दधिमथी के मंदिर प्रांगण में श्री हरियाणा प्रान्तीय दाधीच ब्राह्मण सभा की आम सभा की बैठक हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। सभा के चैयरमेन जगदीश प्रसाद पाटोदिया ने बताया कि बैठक में विनोद कुमार जोपट को अध्यक्ष, सुभाष सिरसा को सचिव, पवन कुमार को सह—सचिव तथा संदीप कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

उन्होंने बताया इनके अतिरिक्त विनोद कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, दिवान चंद, ज्ञानेंद्र लोहारु, सुभाष बोरायडा व पुरुषोत्तम पाटोदिया को उपप्रधान, विनोद करोसिया को प्रचार मंत्री, रमेश कुमार भूना को सह—कोषाध्यक्ष व अनिरुध पाटोदिया को विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Related posts

बालसमंद ब्रांच पर राजगढ़ रोड से बालसमंद रोड पर बनेगा 12 फुट चौड़ा ट्रैक

Jeewan Aadhar Editor Desk

श्री राधाकृष्ण बड़ा मंदिर में सोमवती लगाया गया भंडारा

कुंदनपुर में बिजली के कंरट से युवक की मौत