देश

लॉरेंस बिश्नोई का प्रमुख सहयोगी बराड़ गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड भी चढ़ा हत्थे


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

नई दिल्ली,
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड और लॉरेंस बिश्नोई का भांजा गैंगस्टर सचिन बिश्नोई अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां जल्द अजरबैजान से सचिन बिश्नोई का प्रत्यर्पण करेगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सचिन ने भारत में रहकर ही मूसेवाला की हत्याकांड की प्लानिंग की और फिर दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अजरबैजान भाग गया था। अब सुरक्षा एजेंसी उसे वापस दिल्ली लाने में जुट गई है।

वहीं एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई के ही प्रमुख सहयोगी विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्रम बराड़ को संयुक्त अरब अमीरात से भारत निर्वासन के बाद गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एनआईए की एक टीम इस निर्वासन की सुविधा के लिए और उसे भारत वापस लाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गई थी। बराड़ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के अलावा निर्दोष लोगों और व्यापारियों की टारगेट किलिंग में शामिल था।

बता दें कि 29 मई 2022 को मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या कर दी गई थी। उनकी गाड़ी को घेरकर शूटर्स ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थी। उनकी गाड़ी को घेरकर शूटर्स ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थी। ये शूटर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के थे। हत्याकांड कितना भयावह था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पोस्टमार्टम में सिद्धू के शरीर पर गोलियों के 24 निशान मिले थे। यानी हत्यारे किसी भी कीमत पर मूसेवाला को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे।

सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने मनसा कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी जिसमें कुल 34 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया समेत करीब एक दर्जन शूटरों के नाम शामिल हैं। हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को बताया गया, उसी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या की पूरी प्लानिंग की और फिर अपने शूटरों के जरिए हत्या को अंजाम दिया।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

कोरोना महामारी : पिछले 24 घंटों में 1076 नए मरीज, 38 मौतें

टीम इंडिया ने श्रीलंका को 93 रनों से पीटा, राहुल और चहल चमके

Jeewan Aadhar Editor Desk

राष्ट्रपति चुनाव: रामनाथ कोविंद ने नामांकन किया दाखिल