हिसार

आदमपुर : कैंटर व बाइक में टक्कर, 1 युवक की दर्दनाक मौत—2 गंभीर

आदमपुर,
गुरुवार को एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा गांव चबरवाल के पास बाइक व कैंटर में टक्कर होने से हुआ। सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों की स्थिती गंभीर होने के कारण पुलिस अभी उनके बयान नहीं ले पाई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम को आदमपुर अनाज मंडी से एक कैंटर भट्टू के लिए रवाना हुआ। चबरवाल मोड के पास पहुंचने पर एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।

तीनों घायलों को लेकर कैंटर चालक आदमपुर के नागरिक अस्पताल में पहुंचा। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दो घायलों की गंभीर स्थिती को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया।

मृतक की पहचान सदलपुर निवासी 22 वर्षीय सुरेश कुमार के रुप में हुई है। घायलों में सदलपुर के 19 वर्षीय अमन व 16 वर्षीय दिनेश शामिल है। बाइक चालक बनावाली से सदलपुर आ रहे थे। आदमपुर पुलिस फिलहाल शव को कब्जे में लेकर अगामी कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

12 जून 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

नलवा कॉलेज में साइंस प्रदर्शनी का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

एटीएम का पासवर्ड पूछकर टीचर दंपति को लगाया 35 हजार का चूना