हिसार

आदमपुर : हाई एजुकेटेड महिला अपने 2 बच्चों के साथ लापता, परिजन हैरान व परेशान

आदमपुर,
पड़ोस में रहने वाली मौसी के घर जाने के लिए निकली महिला अपने 2 सहित लापता हो गई। एमए तक पढ़ी—लिखी महिला का संदिग्ध अवस्था में लापता होने से परिजन हैरान व परेशान है। आदमपुर पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस को दी शिकायत में सारंगपुर निवासी मनोहर लाल ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी दिन में करीब 3 बजे अपने दोनों बच्चों के साथ पड़ोस में रहने वाली मौसी के घर गई थी। लेकिन इसके बाद वो लौटकर वापिस नहीं आई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर आसपास व रिश्तेदारी में हर जगह तलाश कर लिया। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

लापता महिला हाईएजूकेशन लिए हुए है। ऐसे में उसका संदिग्ध तरीके से लापता होना परिजनों के लिए हैरान व परेशान करने वाला है। आदमपुर पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

सेल्फी विद कचरा अभियान से खोलेंगे भाजपा के स्वच्छता अभियान की पोल

Jeewan Aadhar Editor Desk

हवासिंह सांगवान गुट का धरना आज भी नहीं लग पाया, भगाना में प्रवेश करना हुआ मुश्किल

Jeewan Aadhar Editor Desk

सेवा कार्यों को विस्तार देना पदाधिकारियों की लग्न व उत्साह का परिणाम : डा. योगेश बिदानी

Jeewan Aadhar Editor Desk