हिसार

आदमपुर : परिवार सोता रहा और…

आदमपुर,
परिवार के लोग खाना खाकर सोते रहे जबकि उनकी बेटी रात को अचानक लापता हो गई। परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना ढ़ाणी लाखपुल की। रविवार की रात खाना खाकर जब पूरा परिवार सो गया तो मां के पास सो रही 20 वर्षीय युवती लापता हो गई।

पुलिस को दी शिकायत में युवती की मां सिलोचना ने बताया कि 17 सितम्बर की रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया। उसकी बेटी उसके पास चारपाई पर सो रही थी। अगले दिन सुबह 6 बजे उठी तो बेटी घर पर नहीं थी। इस पर परिवार के सदस्यों ने आसपड़ोस में उसके बारे में पता किया तो किसी को कुछ नहीं पता था।

इसके बाद परिवार ने अपनी रिश्तेदारी व बेटी की सहेलियों से पता किया तो उनको भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आदमपुर पुलिस ने सिलोचना की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

मां वैष्णों सेवा समिति व पार्षद महेंद्र जुनेजा ने सफाई कर्मचारियों का फूल मालाएं पहना किया सम्मान

बारिश से खराब फसलों की तुरंत गिरदावरी करवाए सरकार : कुलदीप

Jeewan Aadhar Editor Desk

मुंह पर रामराज्य, बगल में रावण की हठधर्मिता : खोवाल