हिसार

आदमपुर : कार ने मारी बाइक को टक्कर, 1 की मौत—1 गंभीर

आदमपुर,
बाइक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना रविवार देर रात की है। आदमपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

आदमपुर पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई विनोद कुमार ने बताया कि उसका भाई सुरेंद्र कुमार व उसका दोस्त अनिल कुमार रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार होकर भोडिया बिश्नोईयान एक होटल पर गए थे। रात करीब साढ़े बारह बजे वे घर वापिस आ रहे थे तो भोडिया बिश्नोईयान के बस अड्डे के करीब एक तेज गति से आ रही कार ने पीछे से उनके बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। दोनों को गंभीर अवस्था में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सुरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रुप से घायल अनिल कुमार का उपचार आरंभ कर दिया। सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घायल अनिल कुमार फिलहाल बयान देने की स्थिती में नहीं है। पुलिस ने मृतक सुरेंद्र कुमार के भाई विनोद कुमार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 279/337/304ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

विश्वास आश्रम रोजाना दे रहा है 400 भोजन के पैकेट

मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने शुरु की भूख हड़ताल, एस्मा जैसी कार्यवाही से डरने वाले नहीं रोडवेज कर्मचारी: नैन

Jeewan Aadhar Editor Desk

मां भ्रामरी देवी शक्ति पीठ बनभौरी धाम ने हांसी एसपी को किया सम्मानित