हिसार

आदमपुर : खाना खाकर परिवार के साथ सोई बीए की छात्रा लापता

आदमपुर,
बीए प्रथम में पढ़ने वाली छात्रा रात को परिवार के साथ खाना खाकर सोई लेकिन सुबह घर से लापता मिली। इससे परिवार के लोग सदमे में है। घटना आदमपुर क्षेत्र के गांव बगला की है। छात्रा के लापता होने की सूचना छात्रा के पिता ने आदमपुर पुलिस को दी।

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा पिता ने बताया कि उसकी बेटी और पूरा परिवार 24 अप्रैल को रात करीब 10 बजे खाना खाकर सो गया। अगले दिन सुबह 5 बजे जब परिवार के सदस्य उठे तो उनकी 10 वर्षीय बेटी लापता थी। आसपास पता करने पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

इसके बाद सभी जान—पहचान की जगहों पर भी बेटी की तलाश की। लेकिन कहीं से उसके बारे में कुछ सुराग नहीं लगा। आदमपुर पुलिस ने लापता छात्रा के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी की ​रिपोर्ट दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

Related posts

एचएसईबी वर्कर यूनियन की खेदड़ प्लांट यूनिट की हाऊस मीटिंग में कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं पर किया विचार-विमर्श

Jeewan Aadhar Editor Desk

8 जून 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

बरवाला विकास योजना को लेकर उपायुक्त ने की कमेटी सदस्यों के साथ बैठक

Jeewan Aadhar Editor Desk