हिसार

कोविड वैक्सीन का किसी भी तरह दुष्प्रभाव नहीं : डॉ. स्नेहलता

कोविड वैक्सीनेसन के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

आदमपुर,
आदमपुर के राजकीय बहुतकनीकी की एनएसएस इकाई की ओर से कोविड वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एनएसएस अधिकारी राकेश शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस जागरूकता रैली को उपमंडल नागरिक अस्पताल की एसएमओ डॉ. स्नेहलता जिंदल, डॉ. द्वारकानाथ, डॉ. अनुराधा व डॉ. सुनील यादव ने छात्रों को इस वैक्सीनेसन के बारे में जानकारी देते हुए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. स्नेहलता जिंदल ने बताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह में 50 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाएगी जिसके लिए उन्हें अपने आपको पहले पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। इस वैक्सीन का किसी भी तरह का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। ‘कोरोना को दूर भगाएंगे कोविड वैक्सीन लगवाएंगे’ के नारों के साथ छात्रों द्वारा रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए नई अनाज मंडी पहुंची। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने छात्रों की इस पहल का स्वागत किया। एनएसएस विद्यार्थियों ने रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटकों का भी प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रधान दीनदयाल अग्रवाल, समाजसेवी रामस्वरूप कालीराणा, डॉ. वेदपाल यादव, डॉ. राजेश जिंदल, मोहित जिंदल, एनएसएस ग्रुप लीडर अक्षत राठी व पूनम सहित एनएसएस के सभी स्वयंसेवक मौजूद थे।

Related posts

विज्ञान का प्रयोग मानव कल्याण व राष्ट्र निर्माण के लिए हो : कुलपति बीआर कम्बोज

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 फरवरी 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

कांग्रेस की रैली से बदला माहौल, आदमपुर विधानसभा में चली परिवर्तन की लहर—प्रदीप बैनीवाल