फतेहाबाद

टोहाना में सर्वोत्तम माता पुरूस्कार कार्यक्रम में महिलाओं को स्तनपान बारे किया जागरूक

टोहाना,
महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा ब्लॉक स्तर पर स्थानीय सीडीपीओ कार्यालय में सर्वोत्तम माता पुरुस्कार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा सरदाना ने की। इस प्रोग्राम में चिकित्सा अधिकारी कुसुम गुप्ता भी उपस्थित रहे। चिकित्सा अधिकारी ने महिलाओं को कुपोषित व एनीमिया आदि विषयों पर जागरुक किया। उन्होंने कार्यक्रम में आई हुई माताओं को बताया कि स्तनपान कैसे करना चाहिए, किस स्थिति में बैठकर स्तनपान कराना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय डिलीवरी बैग तैयार करना बहुत जरूरी है। डिलीवरी बैग में क्या-क्या सामान लेकर जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के साथ मन की बात करते हुए बताया कि समाज में आज कुछ लोग डिलीवरी होने के बाद नहाने बच्चों को तुरंत स्तनपान की मिथ्याओं के बारे में जागरूक किया। शारदा सरदाना ने महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पोषण के बारे में जागरूक किया। गर्भवती महिलाएं, किशोरी और बच्चों को कैसी डाइट लेनी चाहिए, डाइट में क्या-क्या शामिल हो, सभी पोषक तत्वों को विस्तार से बताया। उन्होंने सही पोषण ना करने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने माताओं और आंगनबाड़ी वर्कर को एनीमिया व कुपोषण से कैसे बचे के प्रति जागरूक किया। शारदा रानी ने ब्लॉक स्तर पर सर्वोत्तम माता पुरुस्कार विजेता रही माताओं को बधाई दी। ब्लॉक स्तर पर सर्वोत्तम माता पुरुस्कार प्रथम पिंकी गांव जमालपुर, दुसरे स्थान पर सिमरजीत गांव पुर्णमाजरा, तृतीया स्थान पर रिम्पी गाजूवाला ने प्राप्त किए। इस अवसर पर सुपरवाइजर सुमन, पोषण सहायक बैंत कौर और लिपिक सुनीता उपस्थित रहे।

Related posts

रात्रि 7 बजे से सुबह 7 बजे तक जिला में व जिला के बाहर आने-जाने पर रहेगा प्रतिबंध

देर रात चोरी से पराली जलाने वालों पर उपग्रह से रखी जा रही नजर

Jeewan Aadhar Editor Desk

बेटा देकर ले ली बेटी, बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ को किया सार्थक

Jeewan Aadhar Editor Desk