हिसार

महंगाई को जायज बताने वाले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका

प्रदेशाध्यक्ष के बयान को बताया अमानवीय व निंदनीय

हिसार,
आंदोलन विस्तार मोर्चा एवं स्वदेशी जन जागरण आंदोलन ने संयुक्त रूप से पारिजात चौक पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का पुतला फूंका। धनखड़ ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के हर रोज बढ़ रहे दामों को अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी बताया था, जिसके विरोध में उनका पुतला फूंका गया।
आंदोलन विस्तार मोर्चा के संजीव भोजराज एवं स्वदेशी जन जागरण आंदोलन के रविन्द्र पानू ने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ का बढ़ती महगांई को जायज बताना भाजपा के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है, जो बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ का डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के हर रोज बढ़ रहे दामों को अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी बताना देश की जनता के साथ धोखा है। जिस भाजपा के नेता मंहगाई के विरोध में कल तक सडक़ों पर निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करते थे, आज उनका अहंकार इतना बढ़ गया है कि वो ही नेता महगांई को जायज़ ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन इस अहंकारी सरकार को हर हाल में सजा देगी।
पुतला दहन करने वालों में नरेंद्र मलिक, जयभगवान, अंकित कौशिक, राजेन्द्र यादव, रजत, अनिल सैनी, शगुन, बाबा कृष्ण सिंह, महावीर शर्मा, जगदीश राय बिश्नोई, बलराज सिंह मलिक, नरेंद्र मलिक, प्रशांत, सुमन देवी, राधा सहगल, हवासिंह यादव, सचिन, राजेश हिन्दुस्तानी, राजेन्द्र भारती व शैली आदि अनेक एक्टिविस्ट शामिल थे।

Related posts

लोकतांत्रिक अधिकारों पर खुला आक्रमण कर रही है सरकार- कामरेड गोरखपुरिया

कोरोना के चलते अमावस्या का भंडारा नहीं लगाने का निर्णय

घर में घुस कर छात्रा के साथ रेप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Jeewan Aadhar Editor Desk