राशिफल

22 November 2025 Ka Rashifal : आज शनिवार को कर्क सहित इन 5 राशियों के चमकेंगे सितारे,चंद्र मंगल योग से मिलेगी सफलता, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है। लव पार्टनर से आपसी संबंध मधुरता से परिपूर्ण रहेंगे। आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस करने के लिए रहने वाला है। शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके प्रोफाइल के आधार पर बड़े मौके बनने के आसार दिख रहे हैं। ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद को लेकर समझदारी से फैसला लें। लीवर रोग से ग्रसित व्यक्ति अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं, क्योंकि इससे संबंधित समस्या बढ़ने की आशंका है। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें।

वृष
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अपने स्वार्थ के लिए किसी बच्चे को दूसरे के प्रति उकसाने से बचें। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। प्रेम जीवन में आपके लिए कोई बेहद सनसनीखेज खबर आ सकती है। आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। आप अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को आज पूरा करेंगे। कार्यस्थल पर झूठ न बोलें अन्यथा आप स्वयं भी फंस सकते हैं। शरीर में पानी की मात्रा कम होने के कारण थकान महसूस हो सकती है। लिक्विड डाइट पर ज्यादा ध्यान दें। आज कोई सुखद यात्रा संभव है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि की कन्याओं को आज कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। आज कुछ लोगों को थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े से निराश हो सकते हैं। आज दूसरों की वजह से धन हानि हो सकती है, सावधान रहे। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने कामकाज का मन मुताबिक फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के उचित अवसर मिल सकते हैं। अपने बच्चों का बढ़ती सर्दी में ख्याल रखें । कुछ लोगों को थकान और तनाव का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज के दिन किसी यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे।

कर्क
आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा किए जा सकती है। आपकी आकर्षक प्रतिभा के कारण आपको लाभ मिल सकता है। युवक युवतियों के लिये दिन सरप्राइज ले कर आएगा। पैसा कमाने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी या कमीशन संबंधी बिजनेस में बेहतरीन डील होने की संभावना है। आज आप ऑफिस में अपने अधिकार का सही प्रयोग करे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का प्रमोशन उनकी मनपसंद जगह पर हो सकता है। उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें, हेलमेट का प्रयोग करें आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह
आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें साकारत्मक बदलाव आएगा। गृहिणियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया हैं। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा। प्रेम जीवन के लिए समय बेहतर नज़र आ रहा है। आर्थिक रूप से आप बेहतर और बेहतर कर रहे हैं। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। किसी कर्मचारी द्वारा आपकी कोई महत्वपूर्ण बात लीक हो सकती है। जो काम आपको अब तक आसान लग रहा था उसमें कुछ रुकावट आ सकती हैं। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वरना आज बीमार पड़ सकते हैं। अनावश्यक घूमने फिरने से बचें। यात्रा के सस्ते विकल्प पर इंटरनेट पर शोध करें।

कन्या
आज आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती। परिवार में किसी से दुश्मनी खत्म हो सकती है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। विवाहित जातक आज परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेम जीवन में आप अपने समय को लगाएंगे जिससे काम में रुकावट आ सकती है। आज आपकी आय संतोषजनक रहने की संभावना है। कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का अच्छा असर आप अपनी सेहत में महसूस कर पाएंगे। आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

तुला
आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। यदि घर में आपके मां बाप प्रसन्न रहते हैं तो पूरे परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा। पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरत रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपके लिए तरक्की के नए दरवाजे खुल सकते हैं, आत्मविश्वास बनाऐ रखे। खाने-पीने का कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लगने की संभावना दिखाई दे रही है। बिजनेस में किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आज अपनी प्रतिभा का उपयोग जमकर कार्यक्षेत्र में करेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर और बेहतर हो रहा है। आप धीरे-धीरे अधिक से अधिक ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं और आपका आत्मविश्वास आखिरकार वापस आ रहा है। आज बाहर से आए किसी रिश्तेदार को शहर घुमाने के लिए ले जा सकते हैं।

वृश्चिक
निजी जीवन: आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि परिवार के साथ पुरानी बातों पर चर्चा संभलकर करें। अनजाने में हुई गलती से दुखी हो सकते हैं। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन बिताने के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी शिद्दत से प्रयास करें। ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है। अच्छी तैयारी आपको साहसिक यात्रा का आनंद लेने में मदद करेगी।

धनु
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं। किसी करीबी की बुरी आदतों के चलते चिंता हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। यदि आज आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी या कमीशन संबंधी बिजनेस में बेहतरीन डील होने की संभावना है। आज आप ऑफिस में अपने अधिकार का सही प्रयोग करे। युवा वर्ग किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। आज आपका कमजोर स्थान आपका गला होगा। गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन आदि को गंभीरता से लें, और तुरंत इलाज करवाएं। अपनों के साथ यात्रा करने के संकेत मिल रहे हैं। वाहन चलाते समय आपको अपनी रफ्तार पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज वाणी को मधुर रखें और क्रोध से दूरी बनाकर रखें। आज घर में आपका फेवरेट खाना बन सकता है । गृहस्थ जीवन में जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा। यदि आप अविवाहित हैं तो बाहर जाएं और किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें जिससे आप आकर्षित हों। आज किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है। व्यावसायिक मामलों में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें और सारे फैसले खुद ही लें। व्यापार में नियमों का उल्लंघन न करें। अपने कार्य क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। वकीलों के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा। अत्यधिक सर्दी का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती हैं। पार्टनर के साथ यात्रा करने से आप दोनों और भी करीब आएंगे। एक साथ ढेर सारी तस्वीरें लें।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगायें। पिता आपको कोई सीख देंगे, जो आपके भविष्य में काम आएगी। किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा प्रभावित होंगे जिसे आप काम की स्थिति से जानते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज आवास से संबंधित निवेश लाभदायक रह सकता है। खुदरा व्यापारियों को अच्छे ग्राहक मिलने की संभावना है। कारोबारी स्त्रियां विशेषता अपने व्यवसाय पर विशेष ध्यान केंद्रित रखें। कार्य क्षेत्र में आज कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहे। महिलाओं को स्त्री रोग से संबंधित समस्या हो सकती है। किसी लापरवाही को करना आपके लिए भारी पड़ सकता है, सावधान रहे। आप एक मजेदार यात्रा कर सकतें है। अपने साथी के साथ या अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ यात्रा करना अच्छा रहेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज किसी ओर की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज धन का निवेश करते समय सावधानी बरतें। व्यावसायिक उपक्रमों के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन अपनी सीमाओं को जानें। ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ लोगों को जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। यात्रा न केवल सकारात्मक परिणाम लाएगी बल्कि भविष्य के भुगतान के लिए अच्छी नींव भी रखेगी।

Shine wih us aloevera gel

Related posts

22 October 2024 Ka Rashifal : आज 5 राशियों को मिलेगा मान—सम्मान, होगा धनलाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

26 April 2025 Ka Rashifal : आज विष्कुम्भ व प्रीति योग में कर्क, तुला व कुंभ सहित 6 राशियों को मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

राशिफल: 01 मार्च 2018, गुरुवार

Jeewan Aadhar Editor Desk