हिसार

निगम टीम ने गोविंदगढ़ बाजार व अन्य क्षेत्रों से किया एक क्विंटल 90 किलो पॉलिथीन जब्त

हिसार,
पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम की टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न बाजारों में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने गोविंदगढ़ बाजार , जहाजपुल और पुरानी सब्जीमंडी एरिया में दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की और एक क्विंटल 90 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त किया। इस दौरान दो व्यापारियों के चालान किये गये।
सीएसआई सुभाष सैनी ने बताया कि एएसआई रोहित की अगुवाई में निगम की टीम ने बुधवार टीम ने अभियान शुरू किया था। टीम में प्रवीण कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार शामिल थे। टीम ने पॉलीथिन जब्त करने के साथ साथ दुकानदारों व व्यापारियों को पॉलिथीन प्रयोग नहीं करने को लेकर समझाया। उन्हें बताया कि पॉलिथीन के कारण पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचता है।

Related posts

सीमित संसाधनों के साथ अधिक उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीकों का सहारा जरूरी : प्रो. कम्बोज

गेहूं सीजन से पहले मंडी की सड़कें होगी चकाचक : चेयरमैन धीरू

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना वायरस से अपना, अपने परिवार का व देशवासियों का बचाव करते हुए जरूरतमंदों की सहायता करे : बजरंग गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk