हिसार

आदमपुर : 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, भाई को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

आदमपुर (एचबी)
आदमपुर क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के लीगल ऐड के समक्ष बयान दर्ज आरोपित युवक को नामजद करते हुए उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में आदमपुर खंड के एक गांव निवासी करीब 15 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह 10वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पिता खेती—बाड़ी का काम करते है।

उसके पड़ोस में बीए में पढ़ने वाला विनोद अकसर उसके घर में आता रहता है। इसके चलते उसकी और विनोद ने अकसर पिता के मोबाइल नम्बर से बातचीत होती रहती है। गत 26 दिसम्बर 2020 को आरोपी विनोद ने फोन करके उसे रात्रि 11 बजे अपने पास बुलाते हुए धमकी दी कि यदि वो ना आई तो उसके भाई को मार देगा। पीड़िता ने बताया कि भय के चलते परिजनों के सोने के बाद वह विनोद द्वार बताए गए स्थान पर चली गई। वहां विनोद ने उसकी मर्जी के खिलाफ उससे दुष्कर्म किया।

इसके बाद 29 दिसम्बर को जब वह घर के बाहर खड़ी थी तो विनोद ने रात्रि को फिर से आने को कहा। डर के कारण वह चली गई। ​आरोपी ने एक बार उससे दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि ये बात किसी को बताई तो उसके भाई को जान से मार देगा। इसके बाद विनोद उसे फोन पर तंग करने लगा। इससे वह परेशान रहने लगी। परेशान देखकर जब उसके माता—पिता से उससे बात ​की तो उसने पूरा घटनाक्रम उनको बताया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी विनोद के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है।

Related posts

हिसार में बड़े उद्योगों को स्थापत किया जाए : शालू पंकज दिवान

नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने ली भारतीय कृषि की जानकारी

अब मिस कॉल करो, आपके घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर