हिसार

जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर धरना 25 को

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने मांगों के समाधान के लिए 24 मार्च तक का दिया अल्टीमेटम

हिसार,
सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने कर्मचारियों की मांगों के समाधान बारे जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता द्वारा गंभीरता नहीं दिखाने के विरोध में मांगों के समाधान को लेकर 24 मार्च तक का अल्टीमेट देते हुए 25 मार्च को धरना देने की चेतावनी दी है।
यूनियन के जिला प्रधान नरेश गौतम ने बताया कि यूनियन का शिष्टमंडल 16 मार्च को फील्ड कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधीक्षक अभियंता टीआर पंवार से मिला। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के काटे जा रहे ईपीएफ का हिसाब दिलवाने एवं अंश कटने के बावजूद ईएसआई कार्ड जारी ना होने की बात अधीक्षक अभियंता के सामने रखी। शिष्टमंडल ने अधीक्षक अभियंता को अवगत करवाया कि इस विषय को लेकर संगठन अनेकों बार लिखित एवं मौखिक रूप से उनके कार्यालय को अवगत करवा चुका है। संगठन ने निर्णय लिया है कि यदि 24 मार्च तक लिखित मांगपत्र पर अधीक्षक अभियंता कार्यालय द्वारा सकारात्मकता दिखाते हुए मांगों का समाधान नहीं किया गया तो संगठन द्वारा मजबूरन 25 मार्च को अधीक्षक अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक एक दिन का सांकेतिक धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नही हुआ तो जिला कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
शिष्टमंडल में जिला प्रधान नरेश गौतम, जिला सचिव रमेश शर्मा, जिला चेयरमैन चंद्रप्रकाश नागर, जिला वरिष्ठ उपप्रधान दीपक लोट, जिला उपप्रधान रामू शर्मा, जनस्वास्थ्य शाखा के प्रधान रमेश आहुजा, हरीश चावला, सुरेन्द्र चहल व सुरेश लांबा आदि भी शामिल रहे।

Related posts

उपभोक्ता 25 प्रतिशत छूट के साथ अब भर सकेंगे पानी-सीवरेज के बकाया बिल

Jeewan Aadhar Editor Desk

डीएवी संस्था ने देशभर के अपने शैक्षणिक भवन क्वारेंटाइन वार्ड में बदलने की पेशकश की

बिठमड़ा की बेटी मीरा गोस्वामी गुजरात के गांव कनकपर की उप सरपंच बनी